ट्रेडिंग न्यूज । सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। यूजर्स भी अपनी पसंद के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हैं। जानवरों से रिलेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किए जाते हैं। पालतु जानवरों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। कुत्ते-बिल्ली के तमाम वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हैं, जिनमें फनी क्लिप भी शामिल हैं। इन्हें देखकर हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते। हालांकि, कुछ मामलों में ये जानवर अपनी वफादारी से पब्लिक का दिल जीत लेते हैं।
बाइक पर ट्रेवल करती बिल्ली
हालांकि, इस वीडियो को देखकर आपको जोर का झटका भी लग सकता है। क्योंकि आपने बिल्लियों को बिना किसी प्रोटेक्शन के शायद ही बाइक पर ट्रेवल करते देखा होगा। जहां इस वीडियो ने सोशल मीडिया की जनता को चौंकाया है, वहीं कई यूजर्स इस क्लिप को देखकर बोल रहे हैं कि इसे भरोसा कहते हैं। बता दें, बहुत से लोग अपने पालतू जानवरों को अपने परिवार के सदस्य जितनी अहमियत देते हैं और उन्हें हर सुख-दुख का हिस्सा बनाते हैं।
Viral Video : माइक टायसन को छोड़िए मिलिए मुक्केबाज हाथीसन से
बेंगलुरु में देखा गया ये अद्भुत नजारा
इस क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक बाइकर अपनी दो पालतू बिल्लियों को मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहा है। गजब यह है कि बिल्लियां बड़े ही आराम से चलती बाइक पर बैठी हैं। एक बिल्ली शख्स की पीठ पर टंगे बैग, तो दूसरी पेट्रोल टंकी पर बैठी हुई है। और हां, दोनों बिल्कुल भी नहीं डर रही हैं। उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें बाइक पर इस तरह से सफर करने की आदत है। यह वायरल वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। इस मामले पर आपका क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए।
Found this guy in ORR today! @peakbengaluru pic.twitter.com/BIDtBTFRdx
— Aarun Gowda (@alwAYzgAMe420) January 14, 2023
‘इसे कहते हैं भरोसा और प्यार…‘
यह वीडियो ट्विटर पर ‘अरुण‘ (@alwAYzgAMe420) नाम के यूजर ने 14 जनवरी को पोस्ट किया और लिखा- यह लड़का आज आउटर रिंग रोड (व्त्त्) बेंगलुरु पर दिखा।‘ इस 15 सेकंड्स के क्लिप को अबतक 1 लाख 45 हजार से ज्यादा व्यूज और साढ़े पांच हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। तमाम यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। एक शख्स ने लिखा- इसे कहते हैं भरोसा और प्यार। कुछ ने कहा कि यह हाइवे पर काफी खतरनाक हो सकता है, तो कई यूजर्स ने इसे बड़ा ही क्यूट बताया।