Yellow Alert In Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया क्योंकि राजधानी में घने कोहरे की वजह से स्थिति खराब है। आईएमडी के सोमवार रात जारी पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, शहर को बुधवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट के तहत रखा गया है।
ये जगह भी प्रभावित-
IMD ने कहा, “शहर में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। सुबह मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।” राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में नई दिल्ली, उत्तर, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद शामिल हैं।
आईएमडी ने गुरुवार को कोहरे की स्थिति के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
आईएमडी द्वारा पांच दिन का पूर्वानुमान-
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से बुधवार को भी कई उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं। विलंबित उड़ानों में दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-गुवाहाटी सेवाएं शामिल हैं।
शीतलहर में सुधार-
हालांकि शीत लहर की स्थिति में सुधार की उम्मीद है। “उत्तर पश्चिम भारत में मैदानी इलाकों से शीत लहर की स्थिति समाप्त हो गई है। अगले चार दिनों तक इस क्षेत्र में शीतलहर की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, घने से बहुत घने कोहरे और ठंडे दिन की स्थिति पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बनी रहेगी।
आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में जनवरी में अब तक लगभग 50 घंटे का घना कोहरा देखा गया, जो 2019 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर के लिए तीव्र ठंड के लंबे दौर को जिम्मेदार ठहराया। बर्फ से ढके पहाड़ों से हवाएं सामान्य से अधिक समय तक चलीं।
‘बहुत घना कोहरा’ तब होता है जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच, 51 और 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 और 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 और 1,000 मीटर के बीच ‘शौलो’ होता है।