Viral Video : इस वीडियो को देख महिला की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं लोग

वीडियो को अब तक ढाई हजार से अधिक व्यूज और लगभग ढाई सौ लाइक्स

Viral Video
Viral Video

ट्रेडिंग न्यूज । आज के दौर में महिलाएं लगभग हर क्षेत्र में पुरूषों की बराबरी कर रही है। चाहे फिर वो खेल का मैदान हो गया फिर बिजनेस की दुनिया, शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर नौकरीपेशा महिला। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और हिम्मत के बल पर समाज में एक अलग मुकाम हासिल कर रही है।

पहाड़ी महिला का वीडियो हो रहा है वायरल

ऐसी ही एक महिला की हिम्मत को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग महिला की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। इस 14 सेकंड के क्लिप में हम एक महिला को विशालकाय पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते हुए देख सकते हैं। वह साड़ी पहनकर पेड़ की चोटी पर चढ़ी हुई है और बड़े से चाकू की मदद से उसकी टहनिया काट रही है।

वीडियो देख चौंक गई इंटरनेट की पब्लिक

यह दृश्य देखकर इंटरनेट की पब्लिक चौंक गई। कुछ को यकीन नहीं हो रहा कि महिला बिना किसी सुरक्षा उपकरण के इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंच गई। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि पहाड़ी महिलाओं के लिए यह आम बात है। पशुओं के लिए चारा और जलाने के लिए लकड़ियां इट्ठा करने के लिए वह इसी तरह खुद को जोखिम में डालती हैं।

इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है ये क्लिप

यह वीडियो ट्विटर हैंडल @Munsyari_ ने 2 अप्रैल को पोस्ट किया और ‘उत्तराखंड‘ हैशटैक के साथ लिखा- पहाड़ी महिला। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक ढाई हजार से अधिक व्यूज और लगभग ढाई सौ लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यूजर्स दे रहे हैं प्रतिक्रिया

शुभम नाम के यूजर ने लिखा- गांव में एक सामान्य दिन। पहाड़ों पर नहीं रहने वालों के लिए यह एडवेंचर से कम नहीं। एक शख्स ने लिखा कि उत्तरखंड की महिलाओं का सैल्यूट। वहीं कुछ ने पूछा कि वह पेड़ की शाखा क्यों काट रही है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कॉमेंट में लिखिए।