कोलकाता। भारत और श्रीलंका (live cricket) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है और पूरी टीम 40 ओवर में महज 215 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय बल्लेबाजों ने 43 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज पर कब्जा जमाते हुए 2-0 की बढ़त बना ली।
KL Rahul ने दिलाई जीत…
मुश्किल वक्त में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 64 रन की नाबाद पारी खेली।
चार विकेट गंवाकर मुश्किल में भारत
एक समय 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम संघर्ष करती नजर आ रही थी। भारत को पहला झटका चमिका करुणारत्ने ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। करुणारत्ने की गेंद पर विकेटकीपर कुशल मेंडिस ने उनका कैच लिया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 22 ओवर में 116 रन बना लिए हैं। हार्दिंक पंड्या 16 और केएल राहुल 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
गिल भी हुए आउट
रोहित शर्मा के बाद दूसरे ओपनर शुभमन गिल भी आउट हो गए। गिल 12 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। गिल को लहिरू कुमारा ने अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया।
विराट का बल्ला भी रह गया खामोश
भारत को तीसरा झटका लाहिरू कुमारा ने दिया। उन्होंने पिछले दो वनडे मैचों में शतक लगाने वाले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को आउट कर दिया। कोहली नौ गेंदों पर चार रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।
उम्मीद पर खरे नहीं उतरे अय्यर
श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। उन्हें कसुन रजिता ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। अय्यर ने रिव्यू भी लिया, लेकिन वह उनके काम नहीं आया। उन्होंने 33 गेंद पर 28 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके निकले। अय्यर ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।
भारत को जीत के लिए चाहिए 216 रन
श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे में 216 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने उसे 39.4 ओवर में 215 रनों पर ऑल आउट कर दिया। मोहम्मद सिराज ने 40वें ओवर में दो विकेट लेकर लंकाई टीम को समेट दिया। उन्होंने लाहिरू कुमारा को क्लीन बोल्ड कर दिया। कुमारा दो गेंद पर खाता भी नहीं खोल पाए। सिराज ने मैच में तीन विकेट लिए। उन्होंने 5.4 ओवर में 30 रन दिए। सिराज के अलावा कुलदीप यादव भी काफी सफल रहे। कुलदीप ने 10 ओवर में 51 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें चोटिल युजवेंद्र चहल की जगह इस मैच में खेलने का मौका मिला था।
नुवानिदु फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए
श्रीलंका के लिए डेब्यू करने वाले नुवानिदु फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उनके अलावा कुशल मेंडिस ने 34 और दुनिथ वेलालगे ने 32 रन बनाए। वानिंदु हसरंगा ने 21 और अविष्का फर्नांडो ने 20 रनों का योगदान दिया। कसुन रजिता 17 रन बनाकर नाबाद रहे। चमिका करुणारत्ने ने 17 और चरित असलंका ने 15 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले कप्तान दसुन शनाका इस मुकाबले में फेल रहे। वह सिर्फ दो रन ही बना सके। धनंजय डी सिल्वा खाता भी नहीं खोल पाए।
भारत के लिए कुलदीप और सिराज के तीन-तीन विकेट के अलावा उमरान मलिक ने दो विकेट झटके। अक्षर पटेल को एक सफलता हासिल हुई। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीत लेती है तो वह सीरीजी में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।
डी सिल्वा को अक्षर ने किया बोल्ड
भारत को लगातार दो ओवर में दो सफलता मिली। कुलदीप के बाद अक्षर पटेल ने भी विकेट हासिल कर लिया। 17वें ओवर में कुलदीप ने कुशल मेंडिस तो 18वें ओवर में अक्षर ने धनंजय डी सिल्वा को आउट कर दिया। धनंजय पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वह खाता नहीं खोल सके। 18 ओवर में श्रीलंका के तीन विकेट पर 105 रन हो गए। नुवानिदु फर्नांडो 54 गेंद पर 45 और चरित असलंका दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
कुलदीप ने मेंडिस को किया LBW
श्रीलंका को दूसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने पारी के 17वें और अपने पहले ही ओवर में कुशल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मेंडिस ने नुवानिदु फर्नांडो के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। 17वें ओवर की आखिरी गेंद कुलदीप ने विकेट के सामने पटकी और वह मेंडिस के पैर से जाकर लगी। अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। मेंडिस ने रिव्यू लिया, लेकिन वह काम नहीं आया। मेंडिस 34 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए।
श्रीलंका को लगा पहला झटका
दूसरे वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत को पहली सफलता छठे ओवर में मिली। मोहम्मद सिराज ने ओवर की आखिरी गेंद पर अविष्का फर्नांडो को क्लीन बोल्ड कर दिया। अविष्का ने 17 गेंद पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कुशल मेंडिस क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर नुवानिदु फर्नांडो 39 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद हैं। मेंडिस 26 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद है। श्रीलंका ने 14 ओवर के बाद 83 रन बना लिए हैं।
कुलदीप यादव को मिला मौका
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका ने तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका और बल्लेबाज पथुम निसांका को बाहर कर दिया है। नुवानिदु फर्नांडो और लाहिरू कुमारा को टीम में जगह मिली है। नुवानिदु फर्नांडो वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, भारत ने पिछले मैच में चोटिल हुए युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका : अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिता।