भोपाल। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज देशभर के साथ पूरे प्रदेश में युवा दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों के साथ निजी विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कराने के आदेश जारी किए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के आरएपीटीसी मैदान में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।
वहीं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया है। भाजपा युवा मोर्चा आज से एक अभियान शुरू किया है। युवा कांग्रेस ने भी सामूहिक सूर्य नकरस्कार का आयोजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कहा कि स्वामी विवेकानंद आदर्श हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वामी विवेकानंद को जरूर पढ़ना चाहिए। मैं पढ़ता हूं, इससे मुझे रोजाना नए काम करने की प्रेरणा मिलती है।
सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास से हमारे तन के साथ मन भी स्वस्थ रहता: मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य हाड़, मांस का पुतला नहीं, ईश्वर का अंश है। स्वस्थ शरीर के लिए योज जरूरी है। इंदौर में सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में चार हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों और संंगठनों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
मनुष्य अमृत का पुत्र है-
उन्होंने बच्चों से कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, मनुष्य केवल साढ़े तीन हाथ का हाड़-मांस का पुतला नहीं है। वह अमृत का पुत्र है, ईश्वर का अंश है, अमर-आनंद का भागी है और अनंत शक्तियों का भंडार है। दुनिया में कोई काम ऐसा नहीं जो वो न कर सके। हम बड़े से बड़ा काम करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सामान्य जीवन नहीं जीयेंगे हम बड़ा काम करना पड़ेगा। इसके लिए शरीर को स्वस्थ रखना होगा। योग करना चाहिए। दुनिया भी अब कर रही है। योग में सूर्य नमस्कार सबसे कारगर है। इसमें लगभग सारे आसन आ जाते हैं। मेरे बच्चों, शरीर में शक्ति होगी, तभी तुम कोई बड़ा काम कर सकोगे। स्वस्थ शरीर के लिए योग और व्यायाम करो। इसके माध्यम से ही महान लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है।