भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनावी दौरे भी शुरू हो चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज दोपहर जबलपुर में पार्टी के धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मेलन में शामिल हुए। जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी बंधुओं के साथ साधु-संत और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।
सम्मेलन को कमनाथ संबोधित भी कर रहे हैं, जिसमें वे समाज के सभी वर्ग एक साथ लाकर प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया है। अधिवेशन से पहले कमलनाथ नर्मदा के नदिया घाट पर जीवन दायिनी मां नर्मदा की पूजा-अर्चना भी की है।
अब सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं के साथ चुनावी रणनीति भी बना रहे हैं। कमलनाथ दोपहर बाद महापौर और एमएलए संजय यादव के घर भी जाएंगे। पिछले दिनों महापौर की माता और एमएलए यादव के पिता का देवलोक गमन हुआ था।
युवक कांग्रेस का टैलेंट हंट शुरू-
युवक कांग्रेस पार्टी फिर से युवाओं को अपने साथ जोड़ने और पदाधिकारी बनाने के लिए टैलेंट हंट का आयोजन कर रही है। टैलेंट हंट अभियान आज से शुरू हो चुका है। युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए पहले भी टैलेंट हंट का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा था। युवक कांग्रेस सोशल मीडिया को मजबूत करने में जुटा है। यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया पर युवाओं को जोड़ने की तैयारी है।