Twitter war
Twitter war

भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के 2 आईएएस के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया। ब्राह्मणों के मुद्दे पर आईएएस नियाज खान और शैलबाला मार्टिन आपस में भिड़ गए। दरअसल, नियाज खान ने ब्राह्मणों को सर्वश्रेष्ठ बताकर ट्वीट किया था। आईएएस शैलबाला ने रीट्वीट कर इस पर सवाल उठाए हैं।

आईएएस नियाज खान ने ब्राह्मण द ग्रेट पुस्तक लिखी है-

आईएएस शैलबाला ने रीट्वीट कर लिखा-किसी एक जाति को सर्वश्रेष्ठ बताने का वैज्ञानिक आधार क्या है? जाति के आधार पर किसी समूचे वर्ग को महान बताना क्या भेदभावपूर्ण नहीं है?

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर : मप्र की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक रानी कमलापति स्टेशन पहुंचा

महान ब्राह्मण चाणक्य सुपरस्टार हैं

ज्ञात हो कि आईएएस नियाज खान ने ब्राह्मण द ग्रेट पुस्तक लिखी है। वहीं नियाज खान ने ब्राह्मणों को सर्वश्रेष्ठ बताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- बॉलीवुड लोगों और भगवान जैसे सुपरस्टार्स के लिए रोल मॉडल है। लेकिन देश के असली नायक हमारे ब्राह्मण पुजारी, साधु-संत, ऋषि-मुनि हैं। महान ब्राह्मण चाणक्य सुपरस्टार हैं, पान, गुटका, बनियान, चप्पल और शैम्पू बेचने वाले बॉलीवुड के सितारे नहीं।