Crime News
Crime News

Bhopal News: चूनाभट्टी इलाके में रहने वाली किशोरी को एक महिला ने अगवा कर लिया। महिला ने एक युवक से किशोरी की जबरन शादी करवा दी। युवक ने उसे बंधक बनाकर अपने साथ रखा। इस दौरान युवक उसका शारीरिक शोषण किया इसके अलावा युवक के पिता ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले दिनों वह युवक के चंगुल से भागकर वापस आई तथा परिजनों को पूरी बात बताने के बाद थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने बंधक बनाने व बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

महिला ने किशोरी को नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पिलाया-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी चूनाभट्टी इलाके की एक बस्ती में रहती है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। किशोरी की मां का निधन हो चुका है वह अपने पिता के साथ रहती है। पिछले साल किशोरी की पहचान लक्ष्मी नाम की महिला से हुई थी। दोनों के बीच जब अच्छी जान-पहचान हो गई तो लक्ष्मी का उसके घर आना-जाना हो गया। पिछले साल अगस्त के महीने में महिला ने किशोरी को नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पिला दिया। किशोरी जब बेहोश हो गई तो महिला ने उसे अगवा कर लिया तथा बाद में देवास ले जाकर इंदर नाम के लड़के से उसकी जबरन शादी करवा दी। किशोरी यहां से जाना चाहती थी लेकिन इंदर व उसके पिता हरिसिंह ने किशोरी को बंधक बना लिया। इसके बाद इंदर ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

ससुर अकेला पाकर उसके साथ रेप किया-

इसके अलावा इंदर के पिता ने एक दिन किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। इंदर को यह बात पता भी चली लेकिन उसने अपने पिता का विरोध नहीं किया। कुछ दिनों पहले इंदर ने किशोरी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। वह उससे जबरन घर के पूरे काम करवाता था इसके अलावा पीथमपुर ले जाकर उससे काम भी करवाया गया। मौका मिलते ही किशोरी वहां से भाग निकली।

वह सीधे अपने घर आई तथा पिता को पूरी बात बताई। किशोरी जब घर से गायब हुई थी तब उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई थी। किशोरी ने थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने लक्ष्मी, इंदर व हरिसिंह के खिलाफ अगवा करने, बंधक बनाने व बलात्कार करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Crime News: रक्षक ही बन गए भक्षक, 12 वर्ष में 190 पुलिसकर्मी इस मामले में पाए गए दोषी

परित्यक्तता से नजदीकी बढ़ाकर किया रेप-

Bhopal News: पति से अलग रहने वाली महिला लोन लेना चाहती थी, इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हो गई। उसने लोन दिलाने का भरोसा दिलाते हुए नजदीकी संबंध बना लिए। इसके बाद शादी का झांसा देते हुए उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। जब उसने शादी करने से मना कर दिया तब महिला ने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि तीस वर्षीय महिला कोलार इलाके में किराए के मकान में रहती है। वह मूलत: सीहोर जिले की रहने वाली है। शादी के बाद वह भोपाल के कोलार इलाके में आकर अपने पति के साथ रहने लगी थी। दोनों का एक बच्चा भी हुआ। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। विवाद बढऩे पर पति ने महिला को छोड़ दिया। महिला अकेले रहकर अपने बच्चे को पाल रही थी।

घर का खर्च व छोटे-मोटे बिजनेस के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उसने कुलदीप सेन नाम के युवक से संपर्क किया। कुलदीप भी सीहोर जिले का रहने वाला है एक ही इलाके के होने के कारण उनकी पहचान थी। कुलदीप ने उसे लोन दिलाने का भरोसा दिलाया तथा नजदीकी संबंध बना लिए। इसके बाद कुलदीप ने महिला को शादी का झांसा दिया तथा उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

पिछले दिनों जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला तो कुलदीप ने शादी करने से मना कर दिया। पूर्व में कुलदीप चूनाभट्टी इलाके में किराए के मकान में रहता था। उसने महिला से जब पूरी तरह से दूरी बना ली तब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है