Bhopal News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के प्रत्येक गांव और वार्डों में अन्याय के खिलाफ लड़ने और उसे समाप्त करने के लिए लाडली बहना सेना बनाई जाएगी। इस सेना के दस्ते घरेलू हिंसा के चलते तुरंत एक्शन लेंगे। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य की महिलाओं की स्थिति सशक्त बनाने की कोशिश करेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की भी शुरुआत की थी।
मकसद महिलाओं की स्थिति को सशक्त बनाना
हम लाड़ली बहना सेना हर गांव और हर वार्ड में गठित करेंगे। यह सेना लाड़ली बहना योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने के साथ ही बहनों के साथ होने वाले अन्याय का भी विरोध करेगी: CM pic.twitter.com/VGnonKzoXQ
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 22, 2023
मुख्यमंत्री शिवराज का लाडली बहना सेना गठन करने के पीछे का मकसद महिलाओं की स्थिति को सशक्त बनाना है। इसका गठन का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यह महिला सदस्यों का एक दस्ता होगा जिसे लाडली बहना सेना के तौर पर जाना जाएगा। ये पूरे राज्य के प्रत्येक वार्ड और गांव में रहेंगी एवं महिलाओं की ये सेना गांव में हो रही घेरलू हिंसा से भी निपटेगा और जो भी आसामाजिक तत्व हैं, उन्हें भी दुरूस्त करने का काम करेगा।
1 अप्रैल से अहाते बंद हो जाएंगे
मुख्यमंत्री ने ये ऐलान ‘लाडली बहना के संग नव संवत्सर पर्व’को मनाते हुए की। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य के अहातों को लेकर भी कहा कि 1 अप्रैल से अहाते बंद हो जाएंगे। तत्पश्चात, सड़क पर या फिर किसी सार्वजनिक स्थल पर कोई भी व्यक्ति शराब पीते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। वही जब से शिवराज सिंह ने लाडली बहना योजना का ऐलान किया उसके बाद से लगातार चर्चा हो रही है कि इसका प्रभाव आगामी विधान सभा चुनाव के परिणामों पर देखने को मिलेगा।