curry leaves benefits
curry leaves benefits

Curry Leaf For Diabetes: करी पत्ता में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये हमें कई बीमारियों से बचाता है। करी पत्ते में विटामिन, बीटा-कैरोटीन और कार्बाजोल एल्कलॉइड जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो टाइप -2 मधुमेह को कंट्रोल करता है। ये आपके ब्लड शुगर नियंत्रित करता है। क्या आप जानते हैं कि यह खुशबूदार पत्ते न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि ब्लड शुगर को भी मेंटेन रख सकते हैं, जानिए आपको इनका कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।

करी पत्ता एक खुशबूदार मसाला है-

भारत के पारंपरिक औषधि विज्ञान आयुर्वेद में भी करी पत्ता एक मानक उपाय है। यह हृदय रोग, संक्रमण और सूजन जैसी स्वास्थ्य स्थितियों का प्रबंधन करने के लिए जाना जाता है। करी पत्ता एक खुशबूदार मसाला है। यह छोटे हरे रंग के पत्ते होते हैं, जो खाने का स्वाद और सेहत बढ़ाने का काम करते हैं। साउथ इंडिया में इनका खूब इस्तेमाल होता है। इस का उपयोग दाल, सब्जी, खिचड़ी, पोहा, इडली, सांभर और उपमा जैसे पकवानों में किया जाता है। करी पत्ता में बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर, करी पत्ते में अधिकांश बीमारियों को दूर रखने की क्षमता होती है, खासकर टाइप -2 मधुमेह और हृदय रोग को।

डायबिटीज को साइलेंट किलर कहा जाता है। यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देती है। डायबिटीज में मरीज का शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर मरीज को ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, धुंधला दिखना, थकान, कमजोरी, चक्कर आना, घाव का जल्दी ठीक न होना आदि जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

गुणों से भरपूर है ‘बेलपत्र’, कब्ज से लेकर डायबिटीज करता है कंट्रोल

करी पत्ता से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है-

डायबिटीज को कंट्रोल नहीं रखने से यह किडनी सहित शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकती है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए वैसे तो हेल्दी डाइट लेना और एक्सरसाइज जरूरी है लेकिन कई दवाएं हैं जिनका शुगर के मरीज ब्लड शुगर काबू रखने के लिए करते हैं। अगर आप डायबिटीज की कड़वी दवाओं से बचना चाहते हैं, तो आप ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि करी पत्तों के जरिए ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज का घरेलू इलाज हैं –

इसमें कोई शक नहीं है कि करी पत्ते खाने के स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाते हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह छोटे-छोटे हरे पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार होते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको करी पत्ते का पौधा अपने घर में जरूर लगाना चाहिए और इनका इस्तेमाल करना चाहिए। शुगर कंट्रोल रखने के अलावा यह पाचन को बेहतर बनाने और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज रखने में भी सहायक हैं।

चूहे का कम हुआ ब्लड शुगर लेवल

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने चूहे को लगातार 10 दिनों तक रोजाना 80mg/kg करी पत्ते से निकाला गया रस का इंट्रापेरिटोनियल इंजेक्शन दिया। उन्होंने पाया कि करी पत्ते के रस से चूहे में ब्लड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड ग्लूकोज का लेवल कम हो गया था।

करी पत्ते नैचुरली इंसुलिन को बढ़ावा देते हैं-

करी पत्ते कई एंटीऑक्सिडेंट, खासकर फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं। ये फ्लेवोनोइड शरीर के अंदर ग्लूकोज में स्टार्च के चयापचय को रोकते हैं, इस प्रकार ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इन पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं। करी पत्ते नैचुरली इंसुलिन को बढ़ावा देते हैं।

कैसे करें करी पत्तों का इस्तेमाल-

अध्ययन में वैज्ञानिकों ने करे पत्तों के रस का इस्तेमाल किया। इसका मतलब यह है कि आप डॉक्टर की सलाह पर इसका रस पी सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। आप रोजाना करी पत्तों से बनी चाय पी सकते हैं या इन्हें उबालकर पी सकते हैं। आप सुबह सबसे पहले आठ से 10 ताजा करी पत्ते खा सकते हैं, या आप पत्तियों का रस निकालकर रोज सुबह पी सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है।