Gold Price Today: सोमवार को अब तक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना वायदा करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 56,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह कीमत 56,562 रुपये के अपने अब तक के सबसे उच्च स्तर से लगभग 100 रुपये कम है।
चांदी की वायदा कीमत मामूली बढ़त के साथ 69,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। सोमवार को 70,000 रुपये के स्तर को पार करने के बाद इंट्राडे ट्रेड के दौरान कीमतें 69,524 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गईं। स्पेशली, मजबूत ग्लोबल रुझानों के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 314 रुपये बढ़कर 56,701 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
पिछले कारोबार में सोना 56,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 1,173 रुपये की तेजी के साथ 70,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
प्रमुख भारतीय शहरों में आज सोने की कीमतें-
शहर |
कीमत प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) आज |
कीमत प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) कल |
दिल्ली | 57,100 रुपए | 57,100 रुपए |
मुंबई | 56,950 रुपए | 56,950 रुपए |
चेन्नई | 57,870 रुपए | 58,000 रुपए |
कोलकाता | 56,950 रुपए | 56,950 रुपए |
बैंगलोर | 57,000 रुपए | 57,000 रुपए |
अहमदाबाद | 57,000 रुपए | 57,000 रुपए |
भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव-
शहर |
प्रति किलो (आज) |
प्रति किलो (कल) |
दिल्ली | 72,500 रुपये | 72,900 रुपये |
मुंबई | 72,500 रुपये | 72,900 रुपये |
चेन्नई | 75,300 रुपये | 75,800 रुपये |
कोलकाता | 72,500 रुपये | 72,900 रुपये |
बैंगलोर | 75,300 रुपये | 75,800 रुपये |
अहमदाबाद | 72,500 रुपये | 72,900 रुपये |
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना, चांदी-
डॉलर में तेजी के कारण मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, हालांकि फेडरल रिजर्व द्वारा धीमी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद ने और नुकसान को कम कर दिया। हाजिर सोना 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,910.48 डॉलर प्रति औंस पर था। सोमवार को कीमतें 1,929 डॉलर पर पहुंच गईं, जो अप्रैल 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है। हाजिर चांदी 0.8 फीसदी गिरकर 24.20 डॉलर पर आ गई।