Ram Navmi 2023 Horoscope
Ram Navmi 2023 Horoscope

Ram Navami 2023: देशभर में राम नवमी का त्योहार आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा। रामनवमी का त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं (According to religious) के अनुसार  चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस विशेष दिन मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की जाती है।

हिन्दू धर्म में चैत्र माह (Chaitra month) के शुक्ल पक्ष की नवमी को श्री राम के जन्मोत्सव (Ram Janmotsav) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन समूचे भारत में हर्षोल्लास के साथ राम यात्रा निकाली जाती है, मंदिरों में राम जी का भव्य अभिषेक और श्रृंगार होता है और घरों में राम जी के जन्मोत्सव पर राम भजन गाए जाते हैं। राम नवमी के दिन समस्त वातावरण राममयी हो जाता है। ऐसे में ज्योतिष से आइये जानते हैं राम नवमी की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और राम नवमी पर किन राशियों को मिलेगा लाभ बारे में विस्तार से।

Ram Navami 2023: 30 मार्च को महासंयोग में मनाई जायेगी रामनवमी

राम नवमी का शुभ मुहूर्त –

मान्यता है कि राम नवमी के दिन श्री राम (श्री राम के मंत्र) की पूजा मध्याहन मुहूर्त में करना सर्वाधिक शुभ होता है। ऐसे में राम नवमी के दिन यानि कि 30 मार्च को मध्याहन मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का शुभारंभ 29 मार्च 2023, दिन बुधवार को रात 9 बजकर 7 मिनट से होगा और तिथि का समापन 30 मार्च 2023, दिन गुरुवार को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, राम नवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी।

राम नवमी का महत्व –

राम नवमी को भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन इस दिन एक महत्व यह भी है कि अगर व्यक्ति को इस दिन सरयू नदी में स्नान करने का अवसर मिल जाए तो उसके भाग्य खुल जाते हैं। उसके जीवन में अपार खुशहाली का आगमन होता है। राम नवमी के दिन राम जी की पूजा करने से कष्टों का अंत होता है। श्री राम के साथ-साथ माता सीता और श्री राम के परम भक्त हनुमान जी का भी दिव्य आशीर्वाद मिलता है। श्री राम अपने भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं और उन्हें जीवन में सफलता, समृद्धि और संपन्नता प्रदान करते हैं।

(Ram Navmi) राम नवमी 2023 की पूजा विधि-

रामनवमी के दिन जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन लें। अपने घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। घर के मंदिर में देवी- देवताओं को स्नान कराने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्र पहनाएं। भगवान राम की प्रतिमा या तस्वीर पर तुलसी का पत्ता और फूल अर्पित करें। भगवान को फल भी अर्पित करें। अगर आप व्रत कर सकते हैं, तो इस दिन व्रत भी रखें। भगवान को अपनी इच्छानुसार सात्विक चीजों का भोग लगाएं।

इस पावन दिन भगवान राम की आरती भी अवश्य करें। आप रामचरितमानस, रामायण, श्री राम स्तुति और रामरक्षास्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। भगवान के नाम का जप करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का जप भी कर सकते हैं। राम नाम के जप में कोई विशेष नियम नहीं होता है, आप कहीं भी कभी भी राम नाम का जप कर सकते हैं। रामनवमी पर सुंदरकांड हनुमान चालीसा और संकट मोचन का पाठ अवश्य करें।

(Ram Navmi 2023 Horoscope) राम नवमी पर इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि: इन चार शुभ योग के निर्माण से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस अवधि में नया कार्य शुरू करने से मुनाफा होगा और निवेश के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। साथ ही लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस अवधि में सभी मुख्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही पुराने ऋण से भी छुटकारा मिल सकता है। आय के नए स्रोत भी हाथ लग सकते हैं। आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है। इस अवधि में विवाह संबंधित प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही इस दिन कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी, इसकी संभावना भी अधिक है।