Horoscope for Tuesday 28 March
Horoscope for Tuesday 28 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 28 मार्च दिन मंगलवार (28 March Tuesday) को चंद्रमा मिथुन राशि में हैं जहां मंगल के साथ चंद्रमा (Moon) का संयोग होने से धन योग बना है।ऐसे में चैत्र नवरात्रि (Chaitra navratri) के सातवें दिन मिथुन, वृश्चिक और कुंभ, सहित कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आज मिथुन राशि में मंगल और चंद्रमा के संयोग से धन योग (Wealth yog) बनने का लाभ भी कई राशियों को प्राप्त होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से।

मेष राशिफल : आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीदने के लिए जीवनसाथी के साथ बाजार जा सकते हैं, जिससे मन शांत रहेगा। लव लाइफ में किसी वजह से तनाव आ सकता है, बातचीत से स्थिति को सुलझाएं।

वृषभ राशिफल : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक बिजनस में किसी भी तरह का बदलाव परिजनों की सलाह लेकर करें, परिजनों की सलाह से प्रगति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और वे अपनी आवश्यकता के अनुसार कार्य गतिविधियों को करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशिफल : आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज सुलझता नजर आ रहा है। छोटे बच्चों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी अपनी प्रतियोगिता की तैयारियों में व्यस्त नजर आएंगे। पुराने मित्रों से धन प्राप्ति की उम्मीद है।

कर्क राशिफलः आज आप व्यापारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ में मधुरता आएगी और कहीं घूमने फिरने का प्लान बनेगा। इससे जीवनसाथी के चेहरे पर प्रसन्नता का भाव देखने को मिलेगा। विदेश जाने की संभावना प्रबल होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

सिंह राशिफलः आज आप अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा जरूरत से ज्यादा खरीदारी मासिक बजट खराब कर सकता है। मित्रों के साथ निवेश संबंधी योजना बनाएंगे। परिवार की कुछ जरूरतों के लिए आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को आज नकदी की आवश्यकता पड़ सकती है।

कन्या राशिफलः आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की की उम्मीद है। शाम के समय किसी विवाद को लेकर परिवार में कटुता आ सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें। व्यापार करने वाले जातकों की स्थिति बेहतर होती नजर आएगी। विद्यार्थियों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशिफलः आज आपके रुके काम पूर्ण होंगे। आपको अपने मित्र के लिए भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को अधिक एकाग्रता की आवश्यकता होगी। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज स्थिति आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी।

वृश्चिक राशिफलः आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति का लाभ उठाएंगे। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार के लिए कुछ बदलाव करने होंगे, तभी तरक्की के अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशिफलः आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। घर में नवरात्रि की पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस वजह से पारिवारिक माहौल कुछ डिप्रेशन में रह सकता है।

मकर राशिफलः आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे और सरकार से सहयोग मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का पूरा सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ को स्थायी संबंधों में बदलने की योजना बनेगी। आपके द्वारा किए गए व्यायाम से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशिफलः आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार का वातावरण आज सुखद रहेगा और शत्रु भी परास्त होंगे। यदि आप किसी को धन देने का विचार कर रहे हैं तो ऐसा न करें क्योंकि धन वापस मिलने की उम्मीद कम है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आज आपके लिए अनुकूल रहेगा और नए कार्य आपका ध्यान आकर्षित करेंगे।

मीन राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। होगी। दांपत्य जीवन में झगड़ों के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का विश्वास जीतना जरूरी होगा। सामाजिक कार्य करने से आज आपका यश बढ़ेगा। शिक्षा प्राप्त करने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री