सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, गुरुवार 23 मार्च (Thursday 23 March) को चंद्रमा गुरु की राशि मीन से मंगल की राशि मेष राशि में आ जाएंगे। आज का दिन मेष और मीन राशि वालों को लाभ देने वाला होगा। आज रेवती (Revati) उपरांत अश्विनी नक्षत्र (Ashwini Nakshatr) का प्रभाव बना रहेगा। आज आपको कहीं से रुका धन मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से।
मेष राशिफल : आज आपका दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा और कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यवसाय में आपको समझदारी से कोई फैसला लेना चाहिए और हर पहलू के बारे में सोचना चाहिए। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज रात का समय अपनों से मुलाकात में बीतेगा।
वृषभ राशिफल : आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आज के दिन आपको लोगों से संतोष और शांति के साथ बात करने की जरूरत है। तभी आपके काम पूरे होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफलता देंगे। आज आपको नौकरी में पद और प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना है।
मिथुन राशिफल : आज आपको सावधान रहना होगा। आज भाग्य आपके अनुकूल नहीं है और आज कुछ नुकसान होने की आशंका है। कीमती सामान के चोरी होने का खतरा है, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपके मित्रों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।
कर्क राशिफल: आज आपका भाग्य साथ दे रहा है। कार्य में सफलता प्राप्ति के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और उसमें सफलता प्राप्त होगी। आपको भविष्य में काफी लाभ मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आज जीवनसाथी के साथ प्रेम भरी बातें होंगी। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति का दर्शन हो सकता है।
सिंह राशिफल : आज आपको लाभ के संकेत मिल रहे हैं। वाणी की कोमलता के कारण आज आपको नौकरी और व्यवसाय में विशेष सम्मान दिलाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।
कन्या राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप किसी सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम पर धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान को धार्मिक कार्य करते देख आज मन प्रसन्न होगा।
तुला राशिफल : आज आपका भाग्य साथ दे रहा है। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। इससे आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर और परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने से कई दिनों से चल रही लेन-देन की बड़ी समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन अनुकूल नहीं है। अपनी सेहत में आज कुछ नरमी महसूस सकते हैं, आराम करने की चाहत अधिक रहेगी। कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। किसी बात से आपका मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आज आपको व्यापार में सफलता का योग है।
धनु राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसों के मामले में आज आपका दिन बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके पारिवारिक व्यापार में भी आपको कहीं से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशिफल : आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। आज शाम के समय किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें, नहीं तो यह विवाद कानूनी हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे।
कुंभ राशिफल : आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। आज आपकी सेहत नरम रहेगी और किसी बात से मन मायूस रह सकता है। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज थोड़ी कहासुनी हो सकती है।
मीन राशिफल : आज आपका भाग्य देगा। नौकरी में तरक्की का योग है। व्यापार के नये अवसर मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में बदलाव होगा। यदि वैवाहिक जीवन में कोई बाधा चल रही थी तो वह समाप्त होगी। ससुराल पक्ष से आज कोई लेन-देन न करें, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर कुछ खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।